फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   जहर खुरानी के शिकार यात्री की हालत बिगड़ी, हायर सेंटर रेफर

जहर खुरानी के शिकार यात्री की हालत बिगड़ी, हायर सेंटर रेफर

Wed, 06 Dec 2017 10:34 PM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
जहर खुरानी के शिकार यात्री की हालत बिगड़ी, हायर सेंटर रेफर
टनकपुर (चंपावत)। बनबसा बस अड्डे के पास मंगलवार को बेहोशी की हालत में पड़े मिले नेपाली युवक की हालत बिगड़ने पर उसे मंगलवार की रात में संयुक्त चिकित्सालय से हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने उसके परिचित के माध्यम से घटना की सूचना परिजनों को भेज दी है। चिकित्सा अधीक्षक डा.एचएस ह्यांकी ने बताया कि रात में युवक की हालत काफी बिगड़ गई थी, जिसके बाद उसे एसटीएच हल्द्वानी रेफर किया गया है।
विज्ञापन


कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि 108 वाहन से उसे हल्द्वानी भेजा गया। बनबसा थाने में पीड़ित का पर्स जमा है, जिसमें एक हजार से ज्यादा रुपये हैं। युवक के पर्स में एक व्यक्ति का मोबाइल नंबर लिखा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल नंबर में संपर्क करने पर पीड़ित की पहचान नेपाल के प्यूठान जिले के नारीकोट गाविस निवासी रेजम कुंवर पुत्र खीम लाल कुंवर के रूप में हुई। परिचित के मुताबिक पीड़ित चंडीगढ़ में मजदूरी कर नेपाल लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed