फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   किशोर-किशोरी ने जहर खाया, किशोरी की मौत

किशोर-किशोरी ने जहर खाया, किशोरी की मौत

Tue, 19 Sep 2017 10:03 PM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
किशोर-किशोरी ने जहर खाया, किशोरी की मौत
चंपावत। यहां तल्लापाल क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग के चलते किशोर-किशोरी ने जहर खा लिया। किशोरी की मौत हो गई जबकि किशोर की हालत गंभीर है। परिजनों ने आनन-फानन में किशोरी का अंतिम संस्कार कर दिया। अलबत्ता मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

तल्लापाल क्षेत्र के एक दूरस्थ गांव में रहने वाले किशोर-किशोरी ने सोमवार को जहर खा लिया। किशोरी की गांव में ही मौत हो गई। सातवीं तक पढ़ने के बाद उसने स्कूल छोड़ दिया था जबकि टनकपुर के एक स्कूल में 11वीं में पढ़ने वाले किशोर की हालत गंभीर है। यह किशोर इन दिनों टनकपुर से अपने गांव आया था। गंभीर हाल में किशोर को खटीमा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बड़े अस्पताल के लिए भेज दिया गया। फिलहाल किशोर की हालत नाजुक बताई गई है। वहीं आनन-फानन में किशोरी का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। रीठा साहिब थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस गांव और आसपास के लोग घटना के बारे में कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं, मगर वारदात की गूंज तल्लापाल क्षेत्र समेत शहरों तक है।
विज्ञापन

तल्लापाल क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग में वारदात
आनन-फानन में किशोरी का अंतिम संस्कार किया
किशोर गंभीर हाल में अस्पताल भर्ती
जहर खाने से संबंधित कोई भी शिकायत मौखिक या लिखित रूप से पुलिस को नहीं हुई मिला है। अलबत्ता शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
- लक्ष्मण सिंह
थानाध्यक्ष, रीठा साहिब (चंपावत)।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed