{"_id":"5ab691c64f1c1b57408b4c11","slug":"41521914310-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने मारपीट के चार आरोपियों को हिरासत में लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने मारपीट के चार आरोपियों को हिरासत में लिया
Updated Sat, 24 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। कोतवाली पुलिस ने मारपीट के मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। जिन्हें रविवार को न्यायिक मजिस्ट्रेेट के समक्ष पेश किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार बिरगुल निवासी कुलदीप ने बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर देकर बारहमासी सड़क के निर्माण कार्य में लगी शिवालया कंपनी के कुछ कर्मचारियों पर मारपीट करने और वाहनों को क्षति पहुंचाने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 109, 307, 323, 504, 427 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। कोतवाल सलाउददीन खान ने बताया कि मामले की विवेचना कर रहे उप निरीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने इस मामले में शामिल आरोपी साजिद खान निवासी अलवर राजस्थान, रमेश गिरि निवासी तुषराड़ ओखलकांडा, देवेंद्र सिंह निवासी पलवल राजस्थान और आकिब निवासी अलवर राजस्थान को हिरासत में लिया है।