{"_id":"5b0eebe84f1c1bb06e8b566c","slug":"31527704552-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी ढोने के काम में लगी पिकअप सड़क में पलटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानी ढोने के काम में लगी पिकअप सड़क में पलटी
Updated Wed, 30 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। यहां बुधवार की दोपहर बाद पानी ढोने के काम में लगे पिकअप वाहन के सड़क में पलटने से अफरातफरी मच गई। गनीमत यह रही कि इस दौरान सड़क में अन्य वाहनों के न होने के कारण किसी तरह का हादसा नहीं हुआ। पिकअप वाहन संख्या यूके 03 ए 5262 जल संस्थान के तहत पीने का पानी ढोने के कार्य में लगा था।
मुड़ियानी के समीप से पानी भरने के लिए जाते समय पिकअप प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय के गेट के सामने तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। जिसमें सवार चालक को किसी प्रकार की चोट नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप पलटते समय यदि सड़क में कोई अन्य वाहन होता तो गंभीर हादसा हो सकता था।