{"_id":"597cc8c14f1c1b1c088b45f5","slug":"21501350081-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धौन दियूरी मोटर मार्ग से अवैध खनन की शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धौन दियूरी मोटर मार्ग से अवैध खनन की शिकायत
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत नवनिर्मित धौन-दियूरी मोटर मार्ग से अवैध खनन किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग और राजस्व विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से सड़क पर रात में अवैध खनन किया जा रहा है। प्रतिदिन दर्जनों की संख्या में पत्थर और अन्य खनन सामग्री से लदे वाहनों की गुपचुप निकासी कर राज्य सरकार को लाखों रुपये का चूना लगाया जा रहा है। लेक अमोड़ी के वन पंचायत सरपंच खुशाल दत्त भट्ट ने राजस्व विभाग को पत्र देकर अवैध खनन पर अंकुश लगाने की मांग की है।
वन पंचायत सरपंच का कहना है कि धौन-दियूरी मोटर मार्ग निर्माण शुरू होने के साथ ही अवैध खनन करने वालों के लिए स्वर्ग बन गया है। शुरूआत में जहां सड़क निर्माण के नाम पर पत्थरों का अवैध खनन कर संबंधित ठेकेदारों ने काफी चांदी काटी। यह सिलसिला सड़क का निर्माण का कार्य पूरा होने के बाद भी जारी है। अवैध खनन को लेकर इससे पूर्व ग्रामीण कई बार कलक्ट्रेट और तहसील मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन कर रोष प्रकट कर चुके हैं। ग्रामीणों के आंदोलन के एक दो दिन तक स्थिति ठीक रहती है, लेकिन उसके बाद अवैध खनन का सिलसिला फिर से शुरू हो जाता है।
वन पंचायत सरपंच का कहना है कि अवैध खनन के मामले में विभागीय कर्मचारियों की मूक सहमति प्राप्त है, जिस कारण कभी भी अवैध खनन में लिप्त वाहनों की धरपकड़ नहीं हो पा रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही अवैध खनन पर प्रभावी तरीके से अंकुश नहीं लगाया जाता है तो क्षेत्र के ग्रामीण एक बार फिर से जिला कार्यालय में धरना प्रदर्शन और क्रमिक अनशन करने को विवश हो जाएंगे।
विज्ञापन
कोट
स्थानीय प्रशासन की ओर से अवैध खनन की शिकायत पर समय समय पर औचक निरीक्षण कर धरपकड़ की कार्रवाई की जाती रही है। धौन-दियूरी मोटर मार्ग में अवैध खनन की शिकायत पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - सीमा विश्वकर्मा, उपजिलाधिकारी सदर।