फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   पुलिस ने नेपाली गुटखों के साथ एक तस्कर दबोचा

पुलिस ने नेपाली गुटखों के साथ एक तस्कर दबोचा

Sun, 09 Sep 2018 09:56 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने नेपाली गुटखों के साथ एक तस्कर दबोचा
बनबसा (चंपावत)। गढ़ीगोठ के ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने एक तस्कर के कब्जे से नेपाल से तस्करी कर ला रहे गुटखे के 25 पैकेट जब्त किए। पुलिस ने पकड़े गए सामान को मय तस्कर कस्टम के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष राजेश पांडेय के निर्देश पर एसआई देवेंद्र सिंह मनराल और पुलिस कर्मियों ने नेपाल की ओर से आ रहे एक युवक को थैला लाता पकड़ा। गढ़ीगोठ पुल के पास सामान की तलाशी ली तो थैले में 25 पैकेट नेपाल निर्मित मेघाश्री गुटखे के मिले। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी गढ़ीगोठ निवासी बिन्ना खान पर आवश्यक कार्रवाई कर सामान के साथ उसे कस्टम के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने तस्करी पर अंकुश लगाने की मांग की
बनबसा (चंपावत)। पुलिस द्वारा नेपाली गुटखे के पैकेटों के साथ तस्कर पकड़ने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण गढ़ीगोठ पुल के पास पहुंचे। उन्होंने पकड़े गए तस्कर पर लंबे समय से तस्करी करने का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। ग्रामीणों का कहना था कि एसएसबी के होते हुए इस सीमा पर नेपाल से तस्करी होना संदेहास्पद है। ग्रामप्रधान अरुण कुमार, बीडीसी सदस्य महेश जोशी, पूर्व प्रधान सुनीता थापा, विनोद भारती, परवीन कोहली, गोकुल, सूरज प्रसाद, सुरेश प्रसाद, हरीश प्रसाद आदि ने गढ़ीगोठ क्षेत्र से तस्करी पर अंकुश लगाने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed