{"_id":"5b1428744f1c1b644d8b4820","slug":"141528047732-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाली बस की चपेट में आने से नेपाली यात्री की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेपाली बस की चपेट में आने से नेपाली यात्री की मौत
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)।
एक नेपाली अधेड़ की शनिवार रात शारदा बैराज पर नेपाली बस की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्रवाई के बाद शव को मोर्चरी में रख दिया। रविवार को शव पोस्टमार्टम कराया गया। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है।
शनिवार रात नेपाली टूरिस्ट बस पवनदूत नेपाल से दिल्ली जाने को बनबसा बैराज पर पहुंची। उसमें सवार यात्री नेपाल के बागमती अंचल निवासी भीम सेन आचार्य (45) पुत्र ध्रुव बहादुर आचार्य अन्य यात्रियों के साथ बैराज पार करने को पैदल आगे बढ़ने लगा। इसी बीच शारदा बैराज गेट संख्या छह के पास दिल्ली से नेपाल के बुटवल को जाने वाली नेपाली बस (न 5 ख 3933) की चपेट में आने से भीम बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर शारदा बैराज प्रभारी एसआई सुरेंद्र सिंह खड़ायत और दीवान ईश्वरी दत्त शर्मा भीम बहादुर को निजी वाहन से खटीमा ले गए, लेकिन उसने रास्ते पर ही दम तोड़ दिया। शारदा बैराज प्रभारी ने बताया कि रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों और नेपाली पुलिस को सूचित कर दिया गया है। नेपाली बस को पुलिस ने कब्जे में लिया है। बता दें कि बैराज की चौड़ाई कम होने और नेपाली बसों की चौड़ाई अधिक होने से यहां दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।