फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   लोहाघाट में अज्ञात लोग काट रहे हैं केबल नेटवर्क

लोहाघाट में अज्ञात लोग काट रहे हैं केबल नेटवर्क

Tue, 30 Jan 2018 12:10 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
लोहाघाट में अज्ञात लोग काट रहे हैं केबल नेटवर्क

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर में चल रहे केबल नेटवर्क की मेन लाइन को शरारती तत्वों कई बार काट दिया। इससे परेशान केबल संचालकों ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों को पकड़ने की मांग की है। नगर के केबल संचालकों में अमित राय, यतीश पुनेठा, रब्बू गोरखा, माया गोरखा, ललित राय, अनीता राय, कमल गोरखा ने थाने में तहरीर दी। बताया कि वह लंबे समय से केबल टीवी नेटवर्क चला रहे हैं।


इसकी केबल चंपावत से जोड़ी गई है। उन्होंने बताया कि कुछ समय से लगातार कुछ शरारती तत्व चंपावत, लोहाघाट के बीच बिछाई गई केबल काटकर नेटवर्क को बाधित कर रहे हैं। बार-बार केबल काट देने के कारण केबल नेटवर्क उपभोक्ताओं के साथ संचालकों को आर्थिक, मानसिक क्षति हो रही है। उन्होंने पुलिस से जल्द अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके लिए उन्होंने डीएम डॉ. अहमद इकबाल, एसडीएम आरसी गौतम को भी ज्ञापन भेजा है। इधर एसआई हरीश प्रसाद ने बताया कि शरारती तत्वों के खिलाफ उन्होंने चंपावत मार्ग पर गहन चेकिंग अभियान चलाया है। जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed