फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   पूर्व फौजी के खाते से निकले 42 हजार

पूर्व फौजी के खाते से निकले 42 हजार

Sat, 29 Jul 2017 11:04 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
पूर्व फौजी के खाते से निकले 42 हजार

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा निवासी पूर्व सैनिक के खाते में जमा 42 हजार रुपये किसी ने लखनऊ स्थित एक्सिस बैंक एटीएम से साफ कर लिए। पूर्व सैनिक के परिजनों ने बैंक और पुलिस को पत्र देकर एटीएम से रुपये निकालने वालों का पता लगाने की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बनबसा के चूनाभट्टा निवासी गजेंद्र चंद फौज से सेवानिवृत्त होने के बाद इन दिनों दिल्ली में डीएससी में कार्यरत हैं। उनके वेतन का रुपया उनके बनबसा स्थित एसबीआई के खाते में आता है। शनिवार की सुबह उनके मोबाइल पर उनके खाते से 42 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया तो वह सकते में आ गए। उन्होंने इसकी सूचना अपनी पत्नी को दी। पता करने पर पता चला कि शुक्रवार की रात को लखनऊ स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से पांच बार में उनके खाते से 42 हजार रुपये निकाल लिए हैं। उनके खाते अब एक पैसा भी नहीं है। जबकि उन्होंने किसी को भी अपने बैंक खाता, आधार नंबर और एटीएम कार्ड के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी। फिलहाल उन्होंने अपना एटीएम कार्ड लॉक करा दिया है।
विज्ञापन



उनकी पत्नी सरस्वती देवी ने बनबसा थाने में तहरीर देकर रुपये निकालने वालों का पता लगाने की मांग की है। शाखा प्रबंधक आरएस चिन्याल ने बताया कि कोई भी एटीएम का पिन कोड, खाता और आधार का नंबर पता करने बाद ही दूसरे के खाते से रुपये निकाल सकता है। यह साइबर अपराध में आता है। लखनऊ स्थित एटीएम के सीसी कैमरे से ही अपराधी का पता लगाया जा सकता है। शाखा प्रबंधक ने बैंक खाता धारकों को किसी भी व्यक्ति को अपना बैंक खाता, आधार नंबर और एटीएम कार्ड के बारे में जानकारी नहीं देने की अपील की है। बताया कि बैंक द्वारा फोन पर किसी तरह की सूचना ग्राहक से नही मांगी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed