{"_id":"5b16dca24f1c1bf16e8b64f5","slug":"111528224930-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग स्कूटी सवार ने बुजुर्ग को रौंदा, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग स्कूटी सवार ने बुजुर्ग को रौंदा, गंभीर
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। मीना बाजार में तेज व बेकाबू गति से चल रही स्कूटी की चपेट में आने से पैदल चल रहा बुजुर्ग गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बुजुर्ग को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। स्कूटी चलाने वाला नाबालिग था। दुर्घटना में स्कूटी सवार आर्यन गोर्खा को भी मामूली चोटें आईं।
मंगलवार शाम को बुजुर्ग बंशीधर राय (60) निवासी बरदाखान मटियाल यहां कलीगांव ग्राम पंचायत के टूंणा में अपने रिश्तेदार के घर आए थे। शाम के वक्त वह गांव को पैदल जा रहे थे। तभी तेज गति से आई एक स्कूटी ने पीछे से बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मारी। बुरी तरह जख्मी बुजुर्ग को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। उपचार कर रहे डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि बुजुर्ग को कान के पास गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक इलाज के बाद बंशीधर राय को हायर सेंटर रेफर किया गया है जबकि नाबालिग स्कूटी चालक को मामूली चोट आई। प्रभारी थानाध्यक्ष हेमंत कठैत ने बताया कि स्कूटी को सीज कर दिया गया। नाबालिग स्कूटी चालक के अभिभावकों को बुलाया जा रहा है। वहीं मीना बाजार के लोगों ने तेज गति से चलने वाले बाइकरों को पकड़ने की मांग की है।
तिलौन के पास कार गिरी, नुकसान का पता नहीं
चंपावत। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग में चंपावत, लोहाघाट के बीच तिलौन के पास एक कार खाई में गिर गई। अलबत्ता हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। कार में अकेला चालक था। जो बाल-बाल बच गया। वहीं पुलिस को भी हादसे के संबंध में अधिक जानकारी नहीं है।