फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   गैंग रेप मामले में पकड़े गए आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

गैंग रेप मामले में पकड़े गए आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

Sat, 05 May 2018 11:12 PM IST
Updated Sat, 05 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
गैंग रेप मामले में पकड़े गए आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती एक गांव से संदिग्ध अवस्था में लापता हुई भाभी और ननद के साथ गैंग रेप के मामले में पकड़े एक आरोपी को पुलिस ने शनिवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में लोहाघाट बंदीगृह भेज दिया है। पुलिस की महिला ऐच्छिक ब्यूरो की ओर से ननद-भाभी की काउंसलिंग कर उन्हें परिजनों को सौंप दिया है। जबकि मामले में वांछित तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही है।


कोतवाल सलाउद्दीन खान के अनुसार मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए बयानों में पीड़िताओं ने बरेली निवासी नाजिम, बदायूं निवासी तारीक, राहुल और तारीक अहमद पर उन्हें बहला फुसला कर ले जाने, विभिन्न स्थानों पर ले जाकर उनके साथ गैंग रेप करने का आरोप लगाया था। पीड़िताओं के बयानों के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 366, 376 और मानव तस्करी की धारा 370 के तहत अभियोग पंजीकृत कर बरेली निवासी नाजिम को हिरासत में लिया था। जिसे शनिवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में बंदीगृह भेज दिया है। जबकि अन्य आरोपियों को हिरासत में लेने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed