फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   अजनबियों के देखे जाने की अफवाहों से दहशत का माहौल

अजनबियों के देखे जाने की अफवाहों से दहशत का माहौल

Wed, 11 Jul 2018 10:49 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
अजनबियों के देखे जाने की अफवाहों से दहशत का माहौल
चंपावत। जिले के तल्लापाल विलौन, बनलेख और मौराड़ी क्षेत्र में अजनबी लोगों के देखे जाने की अफवाहों से दहशत फैल गई।
विज्ञापन


हालांकि अब तक पुलिस के हत्थे कोई भी संदिग्ध नहीं चढ़ा है, लेकिन तल्लापाल विलौन और मौराड़ी क्षेत्र में संदिग्ध हथियारबंद लोगों के देखे जाने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

बताया जाता है कि दो दिन पहले रात्रि में ऐड़ीसेरा गांव किनारे की तरफ वाले हरीश राम और पूरन राम घर के पास लूटपाट की कोशिश की गई, लेकिन ग्रामीणों के बाहर की बिजली जलाने और शोर मचाकर पूरे गांव को एकत्र करने से संदिग्ध अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए।
विज्ञापन


बता दें कि करीब एक सप्ताह पहले ऐड़ीसेरा गांव के नरसिंह बीर बाबा मंदिर के धर्मशाला का ताला तोड़कर तांबे के बर्तन चोरी किए जा चुके हैं। इसके अलावा मौराड़ी एवं कोट अमोड़ी गांव में भी अजनबियों के देखे जाने की सूचना से भय का माहौल बना है। ग्रामीण बलदेव, दिनेश चंद्र के अनुसार भय के कारण कोट अमोड़ी के कुय्या तोक में रह रहे तीन अलग-अलग परिवार कोट अमोड़ी शिफ्ट हो चुके हैं। चल्थी के चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद का कहना है कि कोट अमोड़ी में संदिग्धों को देखे जाने की सूचना के बाद पुलिस लगातार गश्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस संदिग्ध अजनबियों के मामले की जांच में जुटी है। अब तक किसी संदिग्ध को पकड़ा नहीं जा सका है। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की आवाज सुनने पर दरवाजा खोलने से पहले अच्छी तरह तस्दीक कर लेनी चाहिए। -धीरेंद्र गुंज्याल, एसपी, चंपावत।



बिना सत्यापन के लगाते हैं गांवों में फेरी
चंपावत। जिले के दूरस्थ गांवों में दाल, बर्तन, कपड़े बेचने, पुराने कपड़ों की दरी बनाने, कबाड़ आदि लेने के नाम पर कई बाहरी व्यक्ति बिना सत्यापन के आते-जाते रहते हैं। इस कारण भी ग्रामीण क्षेत्रों में आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed