{"_id":"5ad389b34f1c1b84028b4b3d","slug":"101523812787-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरारती तत्वों ने डंप कूड़े में लगाई आग, हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शरारती तत्वों ने डंप कूड़े में लगाई आग, हड़कंप
Updated Sun, 15 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि मेले के लिए टनकपुर बैराज मार्ग पर बनाए वाहन पार्किंग के पास पालिका के कूड़ा स्थल पर शरारती तत्वों ने आग लगा दी, इससे प्रशासन में हड़कंप मचा। आग लगने से नेपाल को जा-आ रहे श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। दो घंटे की मशक्कत के बाद अग्निशमन दल आग बुझाने में सफल हो पाया।
रविवार दोपहर करीब साढ़े 11 बजे शरारती तत्वों ने मस्जिद के नीचे बैराज मार्ग पर स्थित कूड़ा स्थल में डंप कूड़े के ढेर में आग लगा दी। काफी धुआं उठने के बाद आग ने विकराल रूप ले लिया। उस वक्त कूड़ा स्थल के पास बने पार्किंग स्थल में पूर्णागिरि दर्शन को आए श्रद्धालुओं के कई वाहन खड़े थे। वहां खड़े वाहनों के भी आग की चपेट में आने के अंदेशे से हड़कंप मचा रहा। वहां मौजूद वाहनों के चालकों ने फौरन पार्किंग स्थल के पास से अपने वाहन हटा लिए, लेकिन कई वाहन ऐसे भी थे जिनके चालक वहां मौजूद नहीं थे। लोगों ने किसी तरह घटना स्थल के पास खड़े ऐसे वाहनों का हटाया। इधर, सूचना पर पालिका, पुलिस एवं अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और प्रभारी अग्निशमन अधिकारी श्याम सिंह के नेतृत्व में बुझाने में जुट गए। आग बुझाने वालों में अग्निशमन विभाग के कांस्टेबल गोविंद राम, प्रकाश पांडेय, नानक चंद, अतुल राठी, रवि राना, मुकेश कुमार, यादव लाल, सुभाष जोशी आदि शामिल थे।