{"_id":"577405804f1c1bde3a79b428","slug":"could-not-build-the-taxi-stand","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल में भी पूरा नहीं हो सका टैक्सी स्टैंड का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार साल में भी पूरा नहीं हो सका टैक्सी स्टैंड का निर्माण
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Wed, 29 Jun 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
नहीं हो सका टैक्सी स्टैंड का निर्माण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिला मुख्यालय में जहां यातायात का दबाव बढ़ता जा रहा है, वहीं कलक्ट्रेट रोड पर टैक्सी स्टैंड न होने से नगर की सभी सड़कों पर वाहन आड़े-तिरछे खड़े रहते हैं, जिससे राहगीरों, दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय विधायक हेमेश खर्कवाल ने वर्ष 2012 में कलक्ट्रेट एप्रोच रोड पर टैक्सी स्टैंड का शिलान्यास किया था, लेकिन तब से टैक्सी स्टैंड का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
यही नहीं टैक्सी स्टैंड में पर्याप्त जगह न होने के कारण भी वाहन चालकों को मजबूरी में सड़कों पर वाहन खड़े करने पड़ रहे हैं। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश कलखुड़िया का कहना है कि जिला गठन के 19 वर्ष बाद भी मुख्यालय में टैक्सी स्टैंड का निर्माण न होना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
टैक्सी यूनियन के संचालक और सपा जिलाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट का कहना है कि सुविधा के नाम पर स्टैंड में एक टिनशेड का निर्माण किया जा रहा है, जबकि यहां पर पेयजल की व्यवस्था हैंडपंप पर आधारित है। शौचालय में ताले लगाए गए हैं। वर्तमान टैक्सी स्टैंड में उजाले की कोई व्यवस्था नहीं है, जिस कारण कोई भी टैक्सी वाहन स्टैंड में खड़ा नहीं होता है।
विज्ञापन