{"_id":"68f137af87cd7aefa9005cf2","slug":"contaminated-water-may-be-the-cause-of-illness-in-jhirkuni-village-champawat-news-c-229-1-cpt1001-130809-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: झिरकुनी गांव में दूषित पानी हो सकता है बीमारी का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: झिरकुनी गांव में दूषित पानी हो सकता है बीमारी का कारण
Thu, 16 Oct 2025 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 16 Oct 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड बाराकोट के झिरकुनी ग्राम सभा में उल्टी-दस्त से पीड़ितों का उपचार बृहस्पतिवार को भी किया गया। स्वास्थ्य टीम ने गांव में जाकर लोगों को दवा देकर उपचार किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रथम दृष्टया दूषित पानी को बीमारी का कारण बताया।
झिरकुनी ग्राम सभा में उल्टी-दस्त होने से बुधवार को आठ लोगों की तबीयत बिगड़ गई जिन्हें 108 एंबुलेंस से लोहाघाट उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। बृहस्पतिवार को उपजिला अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉ. विराज राठी ने बताया कि बुधवार को आठ लोगों को अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। इसमें रात तक सात लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है और माधवी देवी (75)का उपचार चल रहा है।
बताया कि बृहस्पतिवार सुबह पार्वती देवी (76) को उपजिला अस्पताल में भर्ती किया गया जिनका उपचार किया जा रहा है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राठी ने बताया कि आशंका व्यक्त की जा रही है कि दूषित पानी से लोग बीमार हुए हैं। जांच के लिए पानी का सैंपल लिया है। सभी बीमार लोगों का इलाज उपजिला अस्पताल लोहाघाट में किया जा रहा है।