फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Constantly monitor sensitive areas: DM

संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार मॉनिटरिंग करें : डीएम

Fri, 04 Jul 2025 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 04 Jul 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Constantly monitor sensitive areas: DM
चंपावत। डीएम मनीष कुमार ने टनकपुर सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में नदियों के जलस्तर की निरंतर मॉनिटरिंग करते हुए जलभराव अथवा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल रिस्पॉन्स की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम ने मानसून सीजन की तैयारियों के लिए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक जिला कार्यालय सभागार में की। उन्होंने जनपद के सभी जलभराव संभावित क्षेत्रों को चिह्नित कर वहां त्वरित प्रभावी जल निकासी के समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सा व्यवस्थाओं को मानसून सीजन को देखते हुए सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। कहा कि गर्भवतियों महिलाओं को चिह्नित कर उनका नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने के निर्देश दिए। कहा कि भारी वर्षा या भूस्खलन से अवरुद्ध होने वाले मार्गों को प्राथमिकता से खोला जाए, ताकि लोगों का आवागमन बाधित न हो। उन्होंने पेयजल, संचार व्यवस्था हर हाल में सुचारु रखने को कहा। सभी विभागों को निर्देशित किया कि जिला, ब्लॉक स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम 24 घंटे क्रियाशील रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एसपी अजय गणपति, एडीएम जयवर्धन शर्मा, सीएमओ डॉ. देवेश चौहान, सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट, जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed