फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Congressmen blow the effigy of Modi government in Champawat

चंपावत में कांग्रेसियों ने फूंका मोदी सरकार का पुतला

Sat, 05 Jan 2019 10:24 PM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत Published by: kamlesh kamlesh Updated Sat, 05 Jan 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Congressmen blow the effigy of Modi government in Champawat
चंपावत मोटर स्टेशन में मोदी सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : AMAR UJALA
 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला मुख्यालय के मोटर स्टेशन में राफेल विमान सौदे में गड़बड़ी के विरोध में मोदी सरकार का पुतला फूंका। आक्रोशित कार्यकर्ताओं का कहना था कि राफेल विमान सौदे के संबंध में पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पारिकर का ऑडियो रिकार्डिंग देश भर में वायरल हो रहा है। लेकिन भाजपा सरकार की ओर से इस ऑडियो रिकार्डिंग को झुठलाने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह देव का कहना था कि राफेल मामले में हर दिन नए-नए खुलासे जनता के सामने आ रहे हैं। इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहस्यमयी चुप्पी साधे हुए हैं। पार्टी नेता राहुल गांधी की ओर से बीस मिनट तक प्रधानमंत्री से बहस करने का मौका नहीं दिया जा रहा है। जिसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सड़क पर उतरना पड़ रहा है। पुतला फूंकने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी, प्रकाश माहरा, भगीरथ भट्ट, पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, सहकारिता प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विकास साह,   चतुर सिंह मेहता, प्रहलाद सिंह अधिकारी, भवान राम, रमेश जोशी, विपिन जोशी, मोहन जोशी, मयूख चौधरी, हरीश चौधरी, दान सिंह बोहरा, गोविंद धौनी, राजेश जोशी, जसवंत बसेड़ा, नरेश जोशी, पनी राम, भोला सिंह बोहरा, मदन कलौनी, रघुवर बोहरा, नारायण बोहरा आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed