लोहाघाट (चंपावत)। भारतीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान एक मुठ्ठी मिट्टी शहीद किसानों के नाम कार्यक्रम भी आयोजित किया। एक होटल में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दी।
बैठक में पहुंचे कार्यकर्ता अपने गांवों की जमीन से एक मुट्ठी मिट्टी अपने साथ लेकर आए थे। अध्यक्ष प्रकाश ने बताया कि गांव-गांव से एकत्र की गई मिट्टी को दिल्ली ले जाकर किसानों के सम्मान में उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि एक मुठ्ठी मिट्टी शहीद किसानों के नाम कार्यक्रम को ब्लॉक स्तर से गांव तक पहुंचाया जाएगा। वक्ताओं ने 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में लोहाघाट से कांग्रेस पार्टी का विधायक बनाने का संकल्प लिया। युवा कांग्रेस के लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष प्रकाश की अध्यक्षता में शुभम ढेक ने संचालन किया। बैठक में हरगोविंद बोहरा, दीवान बिष्ट, अमर कोटियाल, सरिता अधिकारी, सोनम बोहरा, नीरज कालाकोटी, प्रकाश शर्मा, अशोक माहरा, चिराग फर्त्याल आदि रहे।