फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Confusion should be removed by clarifying the status of admission order: Mehta

Champawat News: प्रवेश आदेश की स्थिति स्पष्ट कर असमंजस दूर किया जाएः मेहता

Mon, 01 Apr 2024 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 01 Apr 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Confusion should be removed by clarifying the status of admission order: Mehta
लोहाघाट (चंपावत)। नए शिक्षा सत्र में स्कूलों में कक्षा एक में छह वर्ष पूरे होने के बाद ही प्रवेश देने के आदेश पर शिक्षकों ने चिंता जताई है। उत्तराखंड राज्य टीम शैक्षिक नवाचारी संवाद के टीम मोटीवेटर और संस्थापक संयोजक लक्ष्मण सिंह मेहता का कहना है कि निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार नए शिक्षा सत्र एक अप्रैल तक छह वर्ष की उम्र पूर्ण कर चुके बच्चों को ही प्रवेश देना है।
विज्ञापन

मेहता ने कहा कि सरकारी स्कूलों के शिक्षक पूर्व से ही छात्र संख्या में कमी का रोना रो रहे रहे हैं। अभी इस नियम के अनुसार कक्षा एक में प्रवेश ही नहीं होंगे तो सरकारी स्कूलों की भविष्य में दशा दिशा क्या होगी। छह वर्ष पूर्ण करने तक अभिभावक क्यों अपने बच्चों को बिठाए रखेंगे। अभी प्रवेश नही होंगे तो कक्षा एक में छात्र संख्या शून्य हो जाएगी। मेहता ने उच्च अधिकारियों को स्पष्ट दिशा निर्देश देने का अनुरोध पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed