फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Concern over the ever-decreasing number of students in schools

स्कूलों में छात्रों की लगातार घटती संख्या पर चिंता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Concern over the ever-decreasing number of students in schools
चंपावत में प्राथमिक शिक्षक संघ की त्रैमासिक बैठक में मौजूद शिक्षक नेता। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। प्राथमिक शिक्षक संघ की त्रैमासिक बैठक में विद्यालयों में छात्रों की लगातार घटती संख्या पर चिंता जताई गई। जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह बोहरा की अध्यक्षता और महामंत्री बंशीधर थ्वाल के संचालन में हुई बैठक में बाराकोट, चंपावत, लोहाघाट, पाटी और टनकपुर शाखाओं में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठियों की तिथि निर्धारित की गई।
विज्ञापन

इस दौरान स्कूलों में मानकानुसार शिक्षकों की तैनाती करने, शिक्षण प्रशिक्षण स्कूल स्तर पर दिए जाने, कोटिकरण विसंगति सहित शिक्षकों के अवशेष देयकों और अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई। अंत में संगठन के पूर्व सदस्य शिक्षक चंद्रकिशोर मेहरा के निधन पर दुख जताते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।
विज्ञापन

बैठक में भूपेंद्र पाल सिंह चौहान, देवीदत्त जोशी, रमेश चंद्र जोशी, उत्तम सिंह फर्त्याल, सुरेंद्र वर्मा, प्रकाश सिंह मेहता, चतुर सिंह मेहरा, रूद्र सिंह बोहरा, रामप्रसाद कालाकोटी आदि मौजूद थे। लोहाघाट ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर सिंह प्रथोली के एलटी में चयनित होने पर उनके स्थान पर कैलाश सिंह फर्त्याल को ब्लॉक अध्यक्ष पद की शपथ भी दिलाई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed