फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Complete the preparations for Jodh Mela by 30th May: SDM

30 मई तक पूरी करें जोड़ मेले की तैयारियां : एसडीएम

Wed, 21 May 2025 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 21 May 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Complete the preparations for Jodh Mela by 30th May: SDM
रीठा साहिब (चंपावत)। पाटी ब्लाक के रीठा साहिब गुरुद्वारा में जोड़ मेले की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बुधवार को पाटी एसडीएम नितेश डांगर की अध्यक्षता में प्रबंधक बाबा श्याम सिंह की ओर से मेले की तैयारियों के संबंध में बैठक की गई। एसडीएम ने जोड़ मेले की सभी तैयारी 30 मई तक पूरी करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।उन्होंने खराब रास्तों को ठीक करने, पार्किंग की व्यवस्था, कलौता में कार पार्किंग के निर्देश दिए। मेले में नानकमत्ता के बीच दो बस सेवा चलाने के लिए निर्देश दिए गए। मेला क्षेत्र में बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, यातायात, पार्किंग व्यवस्था, अस्थायी शौचालय, सफाई आदि पर चर्चा हुई। गुरुद्वारा प्रबंधक और नानकमत्ता के बाबा तारा सिंह ने तीर्थयात्रियों के लिए सभी जरूरी व्यवस्था समय से पूरा कराने की अपील प्रशासन से की। सीओ टनकपुर शिवराज सिंह राणा ने कहा कि मेले में सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। परिवहन विभाग टनकपुर से रीठा साहिब के बीच 150 किमी क्षेत्र में नियमित रूप से चेकिंग करेगा। यहां जिपं के अभियंता अनिल रावत, जल संस्थान ईई विलाल युनूस, दुग्ध संघ प्रबंधक पुष्कर सिंह नगरकोटी, रीठा साहिब के थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट, भिंगराड़ा के वन क्षेत्राधिकारी हिमालय सिंह टोलिया, एसीएमओ डॉ. बलवीर सिंह, ऊर्जा निगम जेई बसंत बल्लभ गहतोड़ी, सीएनडीएस जेई दिनेश भट्ट, सिंचाई विभाग जेई राम नरेश, चेतन ओली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed