फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Complaint lodged against four including two brothers and father

Champawat News: दो भाइयों, पिता पर नामजद समेत चार के खिलाफ तहरीर

Thu, 28 Mar 2024 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 28 Mar 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Complaint lodged against four including two brothers and father
पाटी (चंपावत)। ब्लॉक के मंगललेख में पान सिंह की मौत के मामले में मृतक के चाचा कुंदन सिंह ने पाटी पुलिस को तीन नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुरेंद्र कोरंगा ने बताया कि मृतक के चाचा कुंदन सिंह ने गांव के ही दो सगे भाइयों, उनके पिता और एक अज्ञात पर हत्या का शक जताते हुए पाटी थाने में तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बता दें कि 26 मार्च को रात में होली खेलने गए 25 साल के पान सिंह की हत्या कर दी गई थी। युवक का शव गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर पर पड़ा मिला था।
विज्ञापन

मृतक के चाचा ने बताया कि एक नामजद आरोपी की दुकान के भीतर और पीछे खून के निशान मिले हैं। उन्होंने पुलिस से चारों लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही बताया कि आरोपियों के परिवार से उनके परिजनों को जान का खतरा बना हुआ है। उनकी ओर से पहले से ही जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। वहीं पुलिस की ओर से हत्या के तीसरे दिन पोस्टमार्टम कराया गया। शुक्रवार को पान सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
एसपी ने मंगललेख में घटनास्थल का किया निरीक्षण

पाटी (चंपावत)। थाना पाटी क्षेत्र के ग्राम मंगललेख में पान सिंह की हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को एसपी अजय गणपति ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मातहतों को मामले की गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा की ओर से मामले की विवेचना की जा रही है। एसपी ने कहा कि जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed