फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Common Nepalese are happy with Sushila Karki becoming the interim Prime Minister

Champawat News: सुशीला कार्की के अंतरिम प्रधानमंत्री बनने से आम नेपाली खुश

Sat, 13 Sep 2025 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 13 Sep 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Common Nepalese are happy with Sushila Karki becoming the interim Prime Minister
झूलाघाट में काली नदी के किनारे कांबिंग करते एसएसबी और पुलिस के जवान। संवाद
बनबसा (चंपावत)। नेपाल में पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की के अंतरिम प्रधानमंत्री बनने से आमजन में खुशी की लहर है। कंचनपुर में लोगों ने अब नेपाल की राजनीति पटरी पर आने की संभावना जताई है। बनबसा से लगे नेपाल के कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्र नगर में भी शांति कायम होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


शनिवार को महेंद्रनगर बाजार खुल गया। सेना भी लौट गई है। सुरक्षा की कमान पूर्व की भांति अब पुलिस और एपीएफ देख रही है। नेपाल में प्रधानमंत्री की घोषणा होते ही शांति व्यवस्था कायम होने की संभावना जताई जा रही है। कंचनपुर के पूर्व चैंबर आफ कामर्स अध्यक्ष हेम विक्रम थापा ने बताया कि सुशीला कार्की को नेपाल का अंतरिम प्रधानमंत्री बनाए जाने से आमजन प्रसन्न है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नेपाल के विकास में भारत पूरी मदद करेगा। जल्द ही नेपाल-भारत के बीच आवागमन और व्यापार पूर्व की भांति सुचारु होगा।
विज्ञापन

--
अभी सामान्य नहीं हुआ सीमा पर आवागमन
नेपाल में अंतरिम प्रधानमंत्री घोषित होने के बाद महेंद्रनगर बाजार खुल गया है लेकिन अभी नेपाल और भारत के बीच पूर्व की भांति आवागमन सुचारु नहीं हो पाया है। थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि आईडी देख भारत से नेपाली नागरिकों को नेपाल जाने दिया जा रहा है। नेपाल से आने वाले भारतीयों को आधार कार्ड देख भारत आने दिया जा रहा है। इसके अलावा अन्य लोगों के लिए सुरक्षा के तहत सीमा पर सामान्य आवागमन बंद है। भारत-नेपाल छोड़ अन्य देशों (थर्ड कंट्री) के पर्यटकों के लिए सीमा खुली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
व्यापारियों को नेपाल के हालात सामान्य होने का इंतजार

व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी ने बताया कि नेपाल के हालातों से बनबसा बाजार का कारोबार पांच दिनों से शून्य हो गया है। व्यापारी नेपाल के हालात जल्द सुधरने की प्रतीक्षा में हैं। व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर लाल वर्मा, पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण गोयल, संजय अग्रवाल, परमजीत सिंह गांधी, पवन अग्रवाल, जयप्रकाश अग्रवाल आदि ने बताया कि कारोबारी और व्यापारी जल्द नेपाल के हालात सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं। मजदूर वर्ग को भी नेपाल के हालात सामान्य होने की प्रतीक्षा है।

--
दिन-रात बरती जा रही सीमा पर चौकसी

झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल में पिछले दिनों हुए उग्र व हिंसक प्रदर्शनों और जेलों से कैदियों के फरार होने की घटनाओं के बाद भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में दिन-रात चौकसी बरती जा रही है। शनिवार को झूलाघाट कोतवाली के एसआई कुबेर रावत और एसएसबी के इंस्पेक्टर प्रदीप आर्य ने जवानों के साथ तालेश्वर और गेठीगाड़ा क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर बदलते हालात के मद्देनजर जनजागरूकता अभियान भी चलाया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed