{"_id":"68ea90ab5a0bb6467a046a8d","slug":"commercial-use-of-domestic-cylinders-found-in-25-establishments-champawat-news-c-229-1-shld1019-130635-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: 25 प्रतिष्ठानों में मिला घरेलू सिलिंडरों का व्यवसायिक इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: 25 प्रतिष्ठानों में मिला घरेलू सिलिंडरों का व्यवसायिक इस्तेमाल
Sat, 11 Oct 2025 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 11 Oct 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट में होटल ढाबों का निरीक्षण करती प्रशासन और गैस सर्विस की टीम। स्रोत: सूचना
लोहाघाट (चंपावत)। प्रशासन और इंडेन गैस प्रबंधन की टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापामारी की। इस दौरान 25 प्रतिष्ठानों में घरेलू सिलिंडरों का व्यवसायिक इस्तेमाल होता मिला। टीम ने प्रतिष्ठान स्वामियों से व्यवसायिक सिलिंडर खरीदवाए और घरेलू सिलिंडरों का व्यवसायिक उपयोग नहीं करने की चेतावनी दी।
शनिवार को तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने बाजार के साथ ही पाटी और खेतीखान में होटलों और रेस्टोरेंट्स का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रतिष्ठानों में 25 घरेलू सिलिंडरों का व्यवसायिक उपयोग होता हुआ मिला। इस पर प्रतिष्ठान संचालकों को कड़ी चेतावनी दी गई। उनसे मौके पर ही व्यवसायिक सिलिंडर औ पांच किलोग्राम का छोटा सिलिंडर खरीदवाया गया। तहसीलदार ने कहा कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। कहा कि जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों से अपील की गई कि वे केवल व्यवसायिक गैस सिलिंडरों का उपयोग करें।
फोटो: 11सीपीटी 11पी-
-