फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Combining Combined Team in Forests

जंगलों में संयुक्त दल की कांबिंग जारी

Sun, 03 Sep 2017 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बनबसा (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो, बनबसा (चंपावत)। Updated Sun, 03 Sep 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
Combining Combined Team in Forests
बनबसा पश्चिमीछोर के जंगलों में कांबिंग करती संयुक्त टीम। - फोटो : अमर उजाला
 पुलिस, खुफिया विभाग और वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र के पश्चिमी छोर के जंगलों की में की जा रही कांबिंग चौथे दिन भी  भी जारी रही। संयुक्त टीम ने जंगलों में किसी तरह की संदिग्ध व गैरकानूनी गतिविधियां पाए जाने से इंकार किया है। रविवार को संयुक्त दल ने जौलासाल, कलौनिया के जंगलों के अलावा भिंगराड़ागोठ, बालातड़ीगोठ क्षेत्र में सघन कांबिंग की। राहगीरों और जंगलों में गए ग्रामीणों से उन्होंने गहन पूछताछ की।  
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरू के निर्देश पर एलआईयू निरीक्षक अमर सिंह गुंज्याल के नेतृत्व में पुलिस, खुफिया तंत्र और वन कर्मियों का संयुक्त दल पिछले चार दिनों से जंगलों में कांबिंग कर रहा है। यह दल जंगलों में किसी भी तरह की राष्ट्र, राज्य विरोधी व गैरकानूनी गतिविधियों, वन तस्करों, शिकारियों और संदिग्धों के बारे में सूचनाएं एकत्र करने में जुटी है। अभी तक संयुक्त दल को जंगलों में किसी तरह की संदिग्ध गतिविधियों और संदिग्ध लोगों के संबंध में कोई जानकारी पता नहीं चली है। टीम ने इस दौरान जंगलों से गुजरने वालों से जानकारी हासिल की गई। वन संपदा के बारे में जानकारी ली। संयुक्त दल की जांच रिपोर्ट पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों के अलावा शासन को भी भेजी जाएगी।
विज्ञापन


इस मौके पर एलआईयू प्रभारी भाष्कर बडोला, एसओटीएफ के एसआई शैलेंद्र सिंह राणा, एएसआई मनीष यादव, पुलिस कांस्टेबल  दिनेश जोशी, परमजीत सिंह, शारदा रेंज के वन दरोगा हेमचंद्र सुयाल, वनवाचर धन सिंह आदि मौजूद थे।  स्थानीय अभियोजन इकाई के निरीक्षक अमर सिंह गुंज्याल ने बताया कि टीम ने 40 किलोमीटर के दायरे में जंगल और आसपास के गांवों की सघन तलाशी की। निरीक्षक ने बताया कि कांबिंग के दौरान कहीं से कोई संदिग्ध वारदात की सूचना नहीं है। अलबत्ता पुलिस ने ग्रामीणों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियों या अजनबी नजर आने पर पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed