फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   cm relief fund

भेषज संघ ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 23 हजार रुपये

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
cm relief fund
संवाद न्यूज एजेंसी चंपावत। जिला भेषज सहकारी संघ के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कोरोना संक्रमण की भीषण आपदा से निपटने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 23100 रुपये की राशि जमा कराई है। उन्होंने भेषज संघ सचिव कमलेंद्र यादव को सीएम राहत कोष में जमा करने के लिए चेक सौंपा है। इसके साथ ही भेषज संघ की ओर से गरीब, असहाय लोगों की सहायता के लिए गठित इंडियन रेडक्रास सोसायटी की जिला इकाई को भी पांच हजार रुपये का चेक सौंपा है। भेषज संघ कार्यालय में हुए कार्यक्रम में दोनों ही चेक सचिव को सौंपे गए।
विज्ञापन
अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव को लेकर लोगों को शासन की ओर से जारी गाइड लाइन का पालन करना चाहिए। बाजार और सार्वजनिक स्थलों में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए अनिवार्य रूप से मास्क पहना जाना चाहिए। इस मौके पर भेषज संघ सदस्य गिरधर राम, खीमानंद भट्ट, भगवत साह आदि मौजूद रहे। फोटो 25 सीपीटी 02पी। सतीश जोशी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed