{"_id":"69a16a39520e28eba1037928","slug":"cm-inaugurated-the-maa-purnagiri-fair-and-said-we-will-make-uttarakhand-the-spiritual-capital-of-the-world-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat: सीएम ने मां पूर्णागिरि मेले का किया शुभारंभ, बोले-उत्तराखंड को बनाएंगे विश्व की आध्यात्मिक राजधानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat: सीएम ने मां पूर्णागिरि मेले का किया शुभारंभ, बोले-उत्तराखंड को बनाएंगे विश्व की आध्यात्मिक राजधानी
Fri, 27 Feb 2026 03:36 PM IST
गायत्री जोशी
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Fri, 27 Feb 2026 03:36 PM IST
सार
मां पूर्णागिरि मंदिर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ मेले का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि मेले का विधिवत पूजार्चना के साथ उद्घाटन करते सीएम धामी।
विस्तार
पूर्णागिरि में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने मां पूर्णागिरि मेले का उद्घाटन विधिवत पूजार्चना कर किया। सीएम ने कहा कि जब भी मैं मां की इस पावन भूमि पर उपस्थित होता है तो मुझे अद्भुत शांति का एहसास होता है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हम उत्तराखंड को विश्व की अध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित करने के लिए काम कर रहे हैं। यह आयुष, योग, ऋषि मुनियों की भूमि है। यह मेला धार्मिक और आध्यात्मिक आस्था का केंद्र बनता जा रहा है। यह मेला क्षेत्र की समृद्ध और संस्कृति की परंपरा को संजोने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम है। जब भी मैं मां की इस पावन भूमि पर उपस्थित होता है तो मुझे अद्भुत शांति का एहसास होता है।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री अजय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री लगातार विकास की धारा राज्य में बह रही है। उत्तराखंड धार्मिक आस्था और पर्यटन का केंद्र बन रहा है। मुख्यमंत्री इसके लिए लगातार काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस दौरान केंद्रीय मंत्री अजय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री लगातार विकास की धारा राज्य में बह रही है। उत्तराखंड धार्मिक आस्था और पर्यटन का केंद्र बन रहा है। मुख्यमंत्री इसके लिए लगातार काम कर रहे हैं।
विज्ञापन