फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   CM addressed people

सीएम रावत ने पीएम मोदी के नाम पर मांगे वोट

Sun, 24 Mar 2019 11:11 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Sun, 24 Mar 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
CM addressed people
टनकपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यहां आयोजित चुनावी सभा में केंद्र की उपलब्धियों को गिनाते हुए पार्टी प्रत्याशी अजय टम्टा के लिए वोट मांगे।

विज्ञापन


तुलसीराम चौराहा पर आयोजित जनसभा में सीएम ने कहा कि देश के गरीबों की चिंता प्रधानमंत्री मोदी को ही है। उन्हीं के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने 55 माह के कार्यकाल में वो कर दिखाया है जो 55 सालों तक देश में राज करने वाली कांग्रेस नहीं कर पाई। सभी वर्ग के लोगों के हित में मोदी सरकार ने 129 योजनाएं लागू की हैं। सीएम ने कहा कि पाकिस्तान तो कांप उठा लेकिन अपने ही देश में कुछ लोग एयर स्ट्राइक पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज भले ही चीन ने आतंकी गतिविधियों के मुद्दे पर पाकिस्तान का साथ दिया है लेकिन एक दिन चीन को झुकना ही पड़ेगा। भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने संसदीय क्षेत्र में किए गए विकास और जनहित के कार्य गिनाते हुए लोगों से अपने पक्ष में मतदान की अपील की। चुनावी सभा में पहुंचे टम्टा जनता के बीच से होकर मंच तक पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
चुनावी बोल...
उत्तराखंड की जनता के विश्वास से मजबूत बने मोदी: श्याम जाजू 
उत्तराखंड की जनता ने पिछले लोकसभा चुनाव और फिर विधानसभा चुनाव में पूरी तरह भाजपा पर विश्वास जताया। जनता के विश्वास का ही नतीजा है कि आज देश को प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी जैसा व्यक्तित्व मिला है। प्रत्याशी अजय टम्टा ने इस क्षेत्र के विकास के लिए अच्छा काम किया है। 
श्याम जाजू, प्रदेश प्रभारी भाजपा



ये लोग थे मौजूद.... 
चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी, लोहाघाट विधायक पूरन फर्त्याल जिलाध्यक्ष राम दत्त जोशी, जिला महामंत्री दीपक रजवार, बीसूका उपाध्यक्ष सुभाष थपलियाल, हेमा जोशी, सुभाष बगौली, शंकर दत्त पांडेय, दीप चंद्र पाठक, हयात सिंह महरा, गोविंद सामंत, मुकेश भट्ट, मुकेश महराना, निगम गुप्ता, पालिकाध्यक्ष विपीन कुमार वर्मा, बनबसा नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष विद्या जुकरिया आदि 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed