फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cloud and rain in Champawat

चंपावत में बरसे मेघ

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 10:31 AM IST
विज्ञापन
Cloud and rain in Champawat
चंपावत के आसमान में छाए बादल। - फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत में शुक्रवार को तेज गर्मी थी। तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन शनिवार सुबह मौसम ने करवट बदल ली। सुबह से आसमान में घने बादलों के बाद हल्की बारिश शुरू हुई। बारिश के साथ हवा चलने से ठंड में भी इजाफा हुआ। शनिवार सुबह सवा आठ बजे आसमान बादलों से घिर गया। तेज गड़गड़ाहाट के साथ मामूली बारिश हुई। 21 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
जिला उद्यान अधिकारी एनके आर्या का कहना है कि बारिश से खेतों को नमी मिलेगी, जो आलू और अदरक की खेती के लिए फायदेमंद होगी। बता दें कि चंपावत जिले में इस सप्ताह दूसरी बार मौसम के मिजाज बदले हैं। 14 अप्रैल की शाम भारी बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित हुआ था। तब ओलों से आड़ू, माल्टा, संतरा, नींबू के फूल गिरने के साथ ही प्याज, लहसुन, पालक, आलू, धनिया की खेती को नुकसान हुआ था। अलबत्ता इस बार अभी किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed