फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Civic aminities

टनकपुर रीजन के रोडवेज कर्मचारियों का आरएम संचालन कार्यालय में धरना-प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities
टनकपुर में आरएम संचालन कार्यालय में धरने पर बैठ प्रदर्शन करते टनकपुर रीजन के रोडवेज कर्मचारी। - फोटो : TANAKPUR
परिवहन निगम संपत्ति को खुर्द-बुर्द करने के विरोध में और नई बसों में आई तकनीकी खराबी से हुई क्षति की पूर्ति टाटा कंपनी से वसूलने समेत विभिन्न मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले टनकपुर रीजन के रोडवेज कर्मचारी सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन

उन्होंने मंडलीय प्रबंधक संचालन के कार्यालय में प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने 20 दिसंबर के सचिवालय कूच को एकजुटता के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को कर्मचारी नेता राजेंद्र सिंह मलिक के नेेतृत्व में रोडवेज कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर संगठन कार्यालय में एकत्र हुए। वहां से जुलूस की शक्त में मंडलीय प्रबंधक संचालन कार्यालय परिसर में पहुंच धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार निगम की संपत्तियों का अधिग्रहण कर रही है लेकिन इसके एवज में निगम को किसी तरह का लाभ नहीं दिया जा रहा है। कहा कि सरकार और निगम प्रबंधन मिलकर निगम की माली हालत बिगाड़ने पर तुले हैं जिसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि टाटा कंपनी से खरीदी गई डेढ़ सौ नई बसों में तकनीकी खामियों से निगम काफी नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई टाटा कंपनी से वसूली जानी चाहिए। कर्मचारी नेताओं ने निगम का अस्तित्व बचाने के लिए कर्मचारियों से एकजुटता के साथ आंदोलन के तीसरे चरण में 20 दिसंबर को सचिवालय कूच में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया।
ये हैं संगठन की प्रमुख मांगें
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने परिवहन निगम की संपत्तियों को खुर्द-बुर्द न करने, राज्य कर्मचारियों की भांति आवास भत्ता देने, हर माह के प्रथम सप्ताह में वेतन का भुगतान करने, संविदा व विशेष श्रेणी कर्मचारियों को नियमित करने, मृतक आश्रितों को नौकरी देने समेत कई प्रमुख मांगों को लेकर आंदोलन की राह पकड़ी है।

प्रदर्शन में ये कर्मचारी थे शामिल
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के धरना-प्रदर्शन में एलडी शर्मा, राजकिशोर शुक्ला, इंद्र सिंह बिष्ट बलदेव प्रसाद, भुवन पांडेय, तेजवीर सिंह, विनोद नोटियाल, रेवाधर चौड़ाकोटी, दिनेश भट्ट, संजीव कुमार, नरेंद्र तिवारी, जगवीर सिंह, गंगाराम, मुखत्यार सिंह, भूपराम, बृजलाल, आईडी त्रिपाठी समेत टनकपुर, लोहाघाट और पिथौरागढ़ डिपो के काफी संख्या में कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed