{"_id":"67faa71a386da242890e3dd9","slug":"civic-aminities-in-district-champawat-news-c-229-1-shld1026-122565-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: गर्सलेख-गरसाड़ी सड़क पर डामरीकरण नहीं,गड्ढों में हिचकोले खा रहे हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: गर्सलेख-गरसाड़ी सड़क पर डामरीकरण नहीं,गड्ढों में हिचकोले खा रहे हैं लोग
Sat, 12 Apr 2025 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 12 Apr 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। पाटी मुख्यालय को जोड़ने वाली नौ किमी गर्सलेख-गरसाड़ी सड़क में डामरीकरण नहीं होने से सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से वाहन चालकों और क्षेत्र की जनता को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। इस सड़क से कोलोन, दीगौली, बसान, कांडा, सेरा, बिस्सा, रमक, पारस, गरसाड़ी, कराल देवी सेल्वा समेत कई गांवों के लोग, शिक्षक, स्कूली बच्चे आवाजाही करते हैं। सड़क पर बने गड्ढों में गधेरों का पानी भर जाने से दोपहिया और चारपहिया वाहन कई बार फंस जाते हैं। सड़क में बने गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो गए हैं। ग्राम पंचायत गरसाड़ी के लोग कृषि कार्य और दुग्ध उत्पादन पर निर्भर रहते हैं। बरसात होने पर ग्रामीणों सब्जियों और दूध को समय से बाजार तक नहीं पहुंचा पाते हैं। इससे ग्रामीणों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ता है।
हितेश कांडपाल अधिशासी अभियंता लोनिवि ने बताया कि गर्सलेख-गरसाड़ी सड़क में एक किमी की स्वीकृति मिल चुकी है। आगे का कार्य जिला योजना के अंतर्गत किया जाएगा।
विज्ञापन
हितेश कांडपाल अधिशासी अभियंता लोनिवि ने बताया कि गर्सलेख-गरसाड़ी सड़क में एक किमी की स्वीकृति मिल चुकी है। आगे का कार्य जिला योजना के अंतर्गत किया जाएगा।
विज्ञापन