{"_id":"5e1ca86b8ebc3e8790408149","slug":"civic-aminities-champawat-news-hld369439091","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी से मलबा गिरने से दो घंटे तक फंसे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी से मलबा गिरने से दो घंटे तक फंसे यात्री
विज्ञापन
स्वालां में लगे जाम में फंसे वाहन।
- फोटो : LOHAGHAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर-चंपावत बारहमासी सड़क पर स्वांला में पहाड़ी से आए भारी मलबे के कारण दो घंटे तक जाम लग गया। इस कारण यात्रियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। सड़क मार्ग खोलने के लिए कार्यदायी संस्था को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
सुरेंद्र सिंह, राकेश कुमार, रमेश राम, आदित्य कुमार आदि यात्रियों ने बताया कि सोमवार को करीब चार बजे भारी मात्रा में पहाड़ी से मलबा सड़क में आ गया। इसके चलते दो घंटे तक यात्री जाम में फंस गए। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
कार्यदायी कंपनी शिवालया ने कड़ी मशक्कत कर मलबा हटाकर यातायात सुचारु किया जिससे यात्रियों ने राहत की सांस ली। शिवालया कंपनी के सुपरवाइजर पीडी जोशी ने बताया कि सड़क कटिंग के दौरान पहाड़ी से भारी मलबा आने के कारण यातायात को कुछ घंटों के लिए रोका गया था। मलबा हटाने के बाद यातायात सुचारु कर दिया गया।