फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Civic aminities

जन समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई करें अधिकारी : डीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities
अधिकारियों के साथ सीएम हैल्प लाइन की समस्याओं की समीक्षा करते डीएम एसएन पांडेय। - फोटो : CHAMPAWAT
जिला सभागार में आयोजित जन सुनवाई दिवस में 12 लोगों ने समस्याएं रखीं। डीएम ने शिकायतों के निस्तारण के लिए प्रभावी कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता को अवगत कराने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित जन सुनवाई दिवस में डीएम एसएन पांडेय ने अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण कर स्थानीय समस्याओं का मौके पर समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान छतार निवासी सावित्री पाटनी ने पड़ोसी द्वारा अपने आवासीय भवन के निर्माण के दौरान समतलीकरण करने और उनके भवन के लिए सुरक्षा दीवार निर्माण न करने, हरम के ग्राम प्रधान ने हरम के भूलातोक में बिजली सुविधा न होने, पुनौला के बसंत बल्लभ जोशी ने पूर्व में रास्ते के लिए ली गई कृषि भूमि में कृषि कार्य करने की अनुमति देने, ग्राम रमक के भैरव दत्त ने रमक में बीते पांच वर्षों में हुए गोशाला, चहारदीवारी, चैकडैम, हौज, टंकी, रास्ते, पेयजल, नौला व शौचालय निर्माण, सिंचाई भूमि, तालाब आदि कार्यों की जांच समिति गठित करने, सेरी गैर कलीगांव के प्रदीप सिंह मेहता ने कलीगांव में सरकार द्वारा आवंटित एक नाली भूमि पर अन्य व्यक्ति द्वारा किए कब्जे को हटाने से संबंधित शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

पाड़ासोसेरा के दीपक सिंह अधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र व राजकीय माध्यमिक विद्यालय में पेयजल समस्या, गांव में मत्स्य टैंक निर्माण, अमोड़ी के रमेश चंद्र भट्ट ने अमोड़ी में सड़क चौड़ीकरण के दौरान भवन को खतरे से बचाने की मांग की। वहां एडीएम टीएस मर्तोलिया, एसडीएम चंपावत अनिल गर्ब्याल, एसडीएम पाटी शिप्रा जोशी, एसडीएम लोहाघाट आरसी गौतम, पीडी एचजी भट्ट, वरिष्ठ कोषाधिकारी एचपी गंगवार, मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी पुरोहित आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार और स्वजल के अधिकारी के स्पष्टीकरण के दिए निर्देश
चंपावत। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को गंभीरता से न लेने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने तहसीलदार लोहाघाट व स्वजल के अधिकारी का स्पष्टीकरण लेने के आदेश दिए।
सोमवार को डीएम एसएन पांडेय ने सीएम हेल्प लाइन की शिकायतों की समीक्षा की। श्रम विभाग की दो, वन विभाग की आठ, भू-लेख की तीन, आयुर्वेदिक की एक, उरेडा की दो, राजस्व की एक मात्र शिकायत का समाधान न होने पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। शिकायतों के समाधान में रुचि न लेने वाले अधिकारियों को फटकार लगाई।
एक सप्ताह में समाधान न होने पर संबंधित अधिकारियों के वेतन रोकने और प्रतिकूल प्रविष्टि देने, कार्रवाई के लिए सीएम हेल्पलाइन प्रभारी को प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिकायतों के 24 से 48 घंटे के बीच गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए। इसके अलावा जनता मिलन, बहुउद्देशीय शिविरों, सामान्य कार्य दिवसों, फेसबुक आदि पर प्राप्त लंबित शिकायतों पर संबधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए एक सप्ताह में समाधान न होने पर उनका वेतन रोकते हुए उच्चाधिकारियों को सूचित करने की बात कही।

बैठक में एडीएम टीएस मर्तोलिया, एसडीएम अनिल गर्ब्याल, पाटी शिप्रा जोशी, लोहाघाट आरसी गौतम, पीडी एचजी भट्ट, एसटीओ एचपी गंगवार, सीईओ आरसी पुरोहित आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed