{"_id":"6835eaf77127dca1db0eb484","slug":"children-will-be-treated-in-the-district-hospital-after-may-29-champawat-news-c-229-1-cpt1001-124440-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: 29 मई के बाद होगा जिला अस्पताल में बच्चों का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: 29 मई के बाद होगा जिला अस्पताल में बच्चों का इलाज
Tue, 27 May 2025 10:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 27 May 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल में तैनात एकमात्र बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजूनाथ के 24 मई से अवकाश पर जाने से बच्चों के अभिभावकों को उनका इलाज कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अभिभावकों को निजी क्लीनिकों और मेडिकल स्टोरों में अपने बीमार बच्चों को दिखाना पड़ रहा है या फिर फिजिशियन से ही इलाज कराना पड़ रहा है। बाल रोग विशेषज्ञ के पास रोजाना औसतन 80 ओपीडी होती है। अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि बाल रोग विशेषज्ञ संबंधित परीक्षा देने गए हैं। बच्चों का इलाज फिलहाल फिजिशियन कर रहे हैं। 29 मई के बाद बच्चों का इलाज अस्पताल में शुरू हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन