{"_id":"658868371746b132eb052766","slug":"children-old-and-young-are-worried-about-water-champawat-news-c-229-1-shld1009-4242-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पानी के लिए परेशान, बच्चे, बूढ़े और जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पानी के लिए परेशान, बच्चे, बूढ़े और जवान
Sun, 24 Dec 2023 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 24 Dec 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट नगर के लिए पेयजल की आपूर्ति करने वाली 44 साल पुरानी चौड़ी लिफ्ट पेयजल योजना।
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के लोगों की प्यास 44 साल पुरानी चौड़ी लिफ्ट पेयजल योजना बुझा रही है। योजना से मांग के अनुरूप मात्र एक तिहाई पानी ही मिल पा रहा है। इससे नगर के लोगों को सप्ताह में दो या तीन दिन ही पानी मिल पा रहा है। सर्दी के मौसम में भी लोगों को पेयजल के लिए नौलों, धारों, हैंडपंप की दौड़ लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है। बच्चे, महिलाएं और युवाओं को अपने जरूरी काम छोड़कर काफी समय सिर्फ पानी के इंतजाम में लगाना पड़ रहा है।
निकाय चुनाव से लेकर विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान पेयजल समस्या का समाधान कराने के दावे नेताओं की प्राथमिकताओं में रहते हैं लेकिन ये दावे आज तक दावे ही हैं। नगर की करीब 15 हजार की आबादी की प्यास बुझाने के लिए रोजाना 2160 किलो लीटर पानी की जरूरत है। इसके सापेक्ष सिर्फ 720 किलो लीटर ही पानी मिल पा रहा है।
जल संस्थान को व्यवस्था बनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। नगर के लोगों को सप्ताह में दो या तीन दिन ही पानी मिलता है, वह भी आधे घंटे के लिए। इतने कम समय में लोगों को जरूरत का पानी नहीं मिल पाता है। लोगों का कहना है कि जल संस्थान पानी तो पर्याप्त दे नहीं पा रहा है लेकिन बिल हर माह पूरा ले रहा है।
विज्ञापन
इन योजनाओं से मिल रहा है पानी
चौड़ी लिफ्ट पेयजल योजना से 400 किलो लीटर, बनस्वाड़ से 220 किलो लीटर, फोर्ती गधेरे से 50 किलो लीटर और नलकूप से 50 किलो लीटर पानी प्रतिदिन मिल रहा है।
कोट
नगर के लोगों की प्यास बुझाने के लिए नगर पालिका ने काफी प्रयास किए हैं। इसके तहत पालिका की ओर से नगर में आठ स्थानों पर करीब 90 लाख से अधिक लागत से सोलर हैंडपंप लगाए हैं, जो लोगों के लिए काफी मददगार साबित हो रहे हैं। रोडवेज के पास, बाड़ीगाड़, गोरखानगर, अस्पताल कलौनी, रामलीला मंच के पास, मीनाबाजार, लोनिवि कलौनी और हथरंगिया में सोलर हैंड पंप लगाए हैं। - गोविंद वर्मा, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष, लोहाघाट।
कोट
वर्तमान में चौड़ी लिफ्ट पेयजल योजना सहित अन्य योजनाओं से प्रतिदिन 720 केएल पानी मिल रहा है। चौड़ी लिफ्ट पेयजल योजना के पुनर्गठन का कोई प्रस्ताव नहीं है। ऐसा इसलिए कि चौड़ी लिफ्ट पेयजल योजना के अप स्ट्रीम में जल निगम ने कोलीढेक झील से लिफ्ट पेयजल योजना प्रस्तावित की है। कोलीढेक लिफ्ट योजना के पानी से काफी हद तक लोहाघाट नगर की पेयजल समस्या का समाधान हो जाएगा। - पवन बिष्ट, सहायक अभियंता, जल संस्थान।
--
407.67लाख से बसकुनी में लिफ्ट पेयजल योजना का निर्माण शुरू
लोहाघाट (चंपावत)। गुमदेश के बसकुनी में लिफ्ट पेयजल योजना का कार्य शुरू हो गया है। पेयजल योजना का निर्माण होने के बाद 10 से अधिक गांव के लोगों की पेयजल समस्या का समाधान होगा।
ग्राम प्रधान मोहित पाठक ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने लोगों की पेयजल समस्या को देखते हुए 407.67 लाख रुपये लागत से गुमदेश बसकुनी लिफ्ट पेयजल योजना की स्वीकृति दी है। योजना के तहत चामा गधेरे और घटीगाड़ से पानी लिफ्ट किया जाएगा। मुख्य टैंक बसकुनी गांव के गरबुडा तोक में बनाया जा रहा है।
योजना से गुमदेश के बसकुनी, न्यौलटूकरा, जाख, जिंडी, चमौला, चौपता, शिलिंग, निडिल, खाईकोट गांवों को पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। योजना बनने के बाद क्षेत्र की करीब पांच हजार की आबादी की पेयजल समस्या का समाधान होगा। ग्राम प्रधान देव सिंह धौनी, ग्राम प्रधान युगल किशोर धौनी, मदन कलौनी, प्रताप चंद, मुकेश कुमार, दीपक गोस्वामी, गणेश सिंह, कमल कांत सामंत, नर सिंह धौनी आदि ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया है।