Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Chief Minister Pushkar Singh Dhami flagged off the first group of Kailash Mansarovar Yatra from Tanakpur

Champawat: देवभूमि उत्तराखंड के कण-कण में है भगवान भोले का वास : धामी

Sat, 05 Jul 2025 04:39 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 05 Jul 2025 04:39 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्री दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के कण-कण में भगवान भोले शंकर का वास है।

विज्ञापन
Chief Minister Pushkar Singh Dhami flagged off the first group of Kailash Mansarovar Yatra from Tanakpur
सीएम धामी

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्री दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के कण-कण में भगवान भोले शंकर का वास है। कैलाश मानसरोवर की यात्रा करने का सौभाग्य हर किसी को नहीं मिलता। यह केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मिक और आध्यात्मिक जागरण का मार्ग है।

विज्ञापन

इससे पहले शुक्रवार को पहले दल के यात्रियों का टीआरसी में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यात्रियों ने देवभूमि के झिंगोरे की खीर, गहत की दाल और रायते स्वाद लिया। शनिवार सुबह पर्यटक आवास गृह से मुख्यमंत्री धामी ने सभी यात्रियों का स्वागत किया और उनको स्मृति चिह्न भेंट किए। जलपान के बाद मुख्यमंत्री ने सभी यात्रियों से संवाद कर उनको देवभूमि के देवालयों से भी अवगत कराया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कैलाश पर्वत की ऊर्जा पूरे ब्रह्मांड में संचार करती है। आप सभी इस अद्वितीय यात्रा के सहभागी बनकर केवल यात्रा नहीं, बल्कि समर्पण की अनुभूति लेकर जा रहे हैं।

विज्ञापन

देवभूमि उत्तराखंड के कण-कण में भगवान शिव का वास है। यह यात्रा अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और दृढ़ संकल्प से भौगोलिक सीमाओं को लांघते हुए शिव से साक्षात्कार का सशक्त माध्यम बन गई है। प्रदेश सरकार इस यात्रा को सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए समर्पित है। प्रत्येक पड़ाव पर स्वास्थ्य, आवास, भोजन, सुरक्षा और अन्य आवश्यक सुविधाएं सुदृढ़ की गई हैं। जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ से सभी यात्रियों की सफल, मंगलमय और सुरक्षित यात्रा की कामना की। श्रद्धालुओं ने चंपावत जिले के लोगों का आत्मीय व्यवहार के लिए आभार व्यक्त किया और यात्रा को स्मरणीय और सुरक्षित बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की सराहना की। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा के प्रथम दल को रवाना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
इस दौरान कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं मंडल रिद्धिम अग्रवाल, जन संपर्क अधिकारी संजय गुंज्याल, केएमवीएन एमडी विनीत तोमर, डीएम चंपावत मनीष कुमार, डीएम पिथौरागढ़ विनोद गोस्वामी, एसपी अजय गणपति, जीएम केएमवीएन विजय नाथ शुक्ल, एसडीएम आकाश जोशी, दायित्वधारी श्याम नारायण पांडे, शंकर कोरंगा, विधायक प्रतिनिधि चंपावत प्रकाश तिवारी, दीपक रजवार, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, नगर पालिका टनकपुर विपिन कुमार, नगर पंचायत बनबसा अध्यक्ष रेखा देवी, सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल, आईटीबीपी, सेना, एसएसबी के अधिकारी समेत देश भर से आए श्रद्धालु अनेक प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।

12 ज्योर्तिलिंगों के दर्शन के बाद अब मानसरोवर को निकले प्रदीप
यात्रा में शामिल दिल्ली के प्रदीप ढींगरा ने कहा कि वह सनातन जीवन जी रहे हैं। अब तक वह 12 ज्योर्तिलिंगों के दर्शन कर चुके हैं। लंबे समय से शिव के धाम कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने मन था। इस बार महादेव ने उनकी मनोकामना पूरी कर दी है। उन्होंने बताया कि देवभूमि का नाम आते ही आध्यात्मिक अहसास होने लगता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed