फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Chief Minister listened to the problems of the people in Tanakpur

Champawat News: टनकपुर में मुख्यमंत्री ने सुनीं जनता की समस्याएं

Sat, 09 Mar 2024 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 09 Mar 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister listened to the problems of the people in Tanakpur
टनकपुर/चंपावत। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर कैंप कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनीं। सीएम ने सभी की समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया और अधिकारियों को इसके लिए निर्देशित भी किया।
विज्ञापन

लोगों ने सीएम के समक्ष आधार कार्ड नहीं बनने, पूर्णागिरि समिति अध्यक्ष किशन तिवारी ने मेला संचालन पूर्व की तरह जिला पंचायत के साथ समिति की भागीदारी से कराने, मिनी स्टेडियम आदि समस्याओं को प्रमुखता से रखा। सीएम ने कुमाऊंनी लोक गायक हरु जोशी के यूसीसी पर बनाए गए गीत को लॉन्च किया। उन्होंने सूचना और लोक संपर्क विभाग चंपावत की प्रकाशित विकास पुस्तिका 2024 का भी विमोचन कर पुस्तिका प्रकाशन को लेकर विभाग की सराहना की।
विज्ञापन

इससे पूर्व सीएम ने वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी और वरिष्ठ भाजपा नेता रोहताश अग्रवाल के आवास पर जाकर उनका हाल जाना। वहां भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महरा, प्रदेश भाजपा मंत्री हेमा जोशी, जिला महामंत्री पूरन, प्रकाश तिवारी, गोविंद सामंत, नवीन भट्ट, मुकेश महराना, हेमा जोशी, रोहिताश अग्रवाल, हर्षवर्धन रावत, सुभाष थपलियाल, पूरन मेहरा, डीएम नवनीत पांडे, एसपी अजय गणपति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed