फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Channelization of Kiroda is necessary for the existence of Tanakpur

टनकपुर को बचाने के लिए बेहद जरूरी है किरोड़ा नाले को चैनलाइज करना: गहतोड़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Channelization of Kiroda is necessary for the existence of Tanakpur
टनकपुर में किरोड़ा नाले के चैनलाइजेशन कार्य का निरीक्षण करते विधायक कैलाश गहतोड़ी। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। किरोड़ा की आपदा से बोरोगोठ, नायकगोठ, थ्वालखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों को बचाने के लिए नाले को चैनलाइज किए जाने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। विधायक कैलाश गहतोड़ी ने अधिकारियों के साथ कार्य स्थल में पहुंच कर चैनलाइजेशन के कार्य का निरीक्षण किया। विधायक ने कहा कि किरोड़ा की जद से आपदा की मार झेल रहे आसपास के गांवों और शहर को बचाने के लिए नाले को चैनलाइज किया जाना बहुत जरूरी था।
विज्ञापन

विधायक गहतोड़ी की पहल पर प्रशासन द्वारा सिंचाई विभाग की देखरेख में नाले को किरोड़ा पुल के नीचे से 400 मी. लंबे और 25 मीटर चौड़े हिस्से को चैनलाइज किया जा रहा है। मंगलवार को कार्यस्थल पर पहुंच विधायक गहतोड़ी ने सिंचाई और वन विभाग के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ कार्य निरीक्षण किया। उन्होंने किरोड़ा पुल के अप स्ट्रीम में भी जरूरी स्थानों पर नाले को चैनलाइज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने तेजी के साथ जल्द कार्य पूरा कर प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने कहा है। बता दें कि कटाव से किरोड़ा नाले का रुख बोरोगोठ, नायकगोठ, थ्वालखेड़ा और शहर की घसियारा मंडी कॉलोनी की ओर मुड़ गया है, जिससे बरसात में नाले के ऊफान पर आने से बोरागोठ, थ्वालखेड़ा, नायकगोठ और शहर की घसियारा मंडी कॉलोनी में बाढ़ से हालात पैदा होने से जानमाल का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed