फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   change Janeu with Upakarm

उपाकर्म कर बदली जनेऊ

Thu, 18 Aug 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Thu, 18 Aug 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
change Janeu with Upakarm
उपाकर्म कर बदली जनेऊ - फोटो : अमर उजाला

चंपावत। श्रावणी उपाकर्म पर बृहस्पतिवार को सभी स्थानों पर वेदोक्ता ऋषय तृपंताम, वंशोक्ता ऋषय तृपंताम के मंत्र गूंजते रहे। जिला मुख्यालय में मुख्य आयोजन लक्ष्मीनारायण मंदिर में हुआ। वहां पर पंडितों ने जनेऊ और रक्षा धागा की प्रतिष्ठा की। उसके बाद नया जनेऊ धारण किया गया।

विज्ञापन


रक्षा धागा की प्रतिष्ठा करने के बाद पंडित अपने यजमानों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधते हैं। यजमान को रक्षासूत्र बांधते समय-येन बद्धो बली राजा, दानवेंद्रो महाबल, तेन त्वांहम प्रतिबद्धामि रक्षं माचल माचल, मंत्र कहा जाता है। लक्ष्मीनारायण मंदिर में पंडित आनंदबल्लभ जोशी ने श्रावणी उपाकर्म के अनुष्ठान पूरे कराए।
विज्ञापन


चंपावत में श्रावणी उपाकर्म पर विधि-विधान के साथ छतार के पास ऋषि तर्पण हुआ। सात ऋषियों के पूजन के बाद लोगों ने नई जनेऊ धारण की। गणेश पूजन, मातृका पूजन, नवग्रह पूजन, पुण्यवाचन किया गया। सप्त ऋषियों कश्यप, अत्रि, भारद्वाज, विश्वामित्र, गौतम, जमदग्नि, वशिष्ठ, अरुंधति का तर्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरोहित सुरेश चंद्र पुनेठा ने बताया कि यज्ञोपवीत के बाद ही जनेऊ धारण की जा सकती है। रक्षाबंधन पर्व पर ऋषि तर्पण करने के बाद नई जनेऊ धारण करने की परंपरा है। बाद में पुरोहित ने यजमान गोविंद बल्लभ रस्यारा, हीराबल्लभ पांडेय, मोहन चंद्र रस्यारा, लोकमणि पंत, उमापति जोशी आदि को रक्षा सूत्र बांधा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed