{"_id":"632a03f955caca718f3a900f","slug":"champawat-will-get-the-gift-of-fm-radio-in-the-new-year-champawat-news-hld4763691166","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत को नए साल में मिलेगी एफएम रेडियो की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत को नए साल में मिलेगी एफएम रेडियो की सौगात
विज्ञापन
एसएसबी पंचम वाहिनी परिसर में बन गया है एफएम रेडियो स्टेशन।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत जिला मुख्यालय के लोगों को नए साल पर एफएम रेडियो स्टेशन की सौगात मिलने जा रही है। आल इंडिया रेडियो (एआईआर) की ओर से बाजरीकोट स्थित एसएसबी की पंचम वाहिनी परिसर में 1.25 करोड़ की लागत से एफएम रेडियो स्टेशन भवन का निर्माण पूरा कर लिया गया है।
एआईआर निर्माण शाखा के सहायक अभियंता रविंद्र सिंह के अनुसार चंपावत एफएम रेडियो स्टेशन में उच्च क्षमता का ट्रांसमीटर लगाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। बिजली संबंधित सिविल वर्क के पूरा होने के साथ ही रेडियो स्टेशन से प्रसारण का ट्रायल किया जाएगा और नए साल पर रेडियो स्टेशन का विधिवत संचालन किया जाएगा।
100.4 हर्टज फ्रीक्वेंसी में होगा कार्यक्रमों का प्रसारण
चंपावत। प्रसार भारती की ओर से एआईआर के बरेली में स्थित आकाशवाणी केंद्र से 100.4 हर्टज फ्रीक्वेंसी के जरिये चंपावत एफएम रेडियो स्टेशन से कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाएगा। अब तक चंपावत जिले में कुमाऊंनी लोकगीतों के प्रसारण उत्तरायण कार्यक्रम सुनने के लिए यहां के लोगों को आकाशवाणी के रामपुर, नजीबाबाद, बरेली और अल्मोड़ा केंद्रों के प्रसारण पर निर्भर रहना पड़ता था। संवाद
विज्ञापन
लोकगायकों और कलाकारों को मिलेगा लाभ
चंपावत। जिला मुख्यालय में एफएम रेडियो स्टेशन की स्थापना से स्थानीय लोकगायकों और कलाकारों को सीधा लाभ मिलेगा। लोकगायक सुरेश राजन, ज्योति राजन, भैरव राय, प्रकाश राय, प्रहलाद सिंह आदि का कहना है कि रेडियो स्टेशन के संचालन से स्थानीय बोली, भाषा और संस्कृति के संरक्षण के साथ ही किसानों को कई उपयोगी जानकारियां मिल सकेंगी। संवाद