फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Champawat News: Now the Shivling of Baleshwar Mahadev temple will get a brass cover

Exclusive: अब बालेश्वर महादेव मंदिर के शिवलिंग को मिलेगा पीतल का आवरण, महाराष्ट्र में तैयार किया जा रहा है

Fri, 27 Jun 2025 11:27 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 27 Jun 2025 11:27 AM IST
सार

चंपावत जिला मुख्यालय के ऐतिहासिक बालेश्वर महादेव मंदिर के शिवलिंग को पीतल के आवरण से सुरक्षित किया जाएगा। सावन माह में आवरण को विधि विधान से पूजा-अर्चना कर चढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
Champawat News: Now the Shivling of Baleshwar Mahadev temple will get a brass cover
चंपावत बालेश्वर महादेव मंदिर में स्थित शिवलिंग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंपावत जिला मुख्यालय के ऐतिहासिक बालेश्वर महादेव मंदिर के शिवलिंग को पीतल के आवरण से सुरक्षित किया जाएगा। सावन माह में आवरण को विधि विधान से पूजा-अर्चना कर चढ़ाया जाएगा। बालेश्वर महादेव मंदिर में स्थापित शिवलिंग सावन मास में नए रंग में नजर आएगा।

विज्ञापन


काशी विश्वनाथ की तर्ज पर शिवलिंग का श्रृंगार करने का निर्णय मंदिर कमेटी ने लिया है। इसकी तैयारी भी हो गई है। मंदिर में स्थित शिवलिंग को पीतल के धातु से ढका जाएगा। महाराष्ट्र में आवरण का निर्माण कार्य कुशल कारीगर विधि विधान से कर रहे हैं। करीब डेढ़ लाख से अधिक की लागत से इसका निर्माण कार्य किया जा रहा है। महाराष्ट्र से आए कारीगरों ने मंदिर में नाप जोख कर आवरण बनाने का काम पहले ही शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


मंदिर के महंत पवन गिरि ने बताया कि सकंद पुराण के अनुसार बालेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन करने से काशी विश्वनाथ के बराबर ही पुण्य मिलता है। उन्होंने बताया कि काशी विश्वनाथ में शिवलिंग का आवरण स्वर्ण है। उस आवरण के आकार का पीतल धातु का आवरण शिवलिंग को चढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed