फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Champawat district hospital blood storage unit will start functioning from tomorrow

चंपावत जिला अस्पताल में कल से काम करने लगेगी ब्लड स्टोरेज यूनिट

Sun, 12 Jun 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 12 Jun 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
Champawat district hospital blood storage unit will start functioning from tomorrow
कल से काम करने लगेगी ब्लड स्टोरेज यूनिट - फोटो : अमर उजाला
चंपावत जिला अस्पताल में ब्लड स्टोरेज यूनिट रविवार को पहुंच गई है। डोईवाला अस्पताल से इस ब्लड स्टोरेज यूनिट को यहां शिफ्ट किया गया है। इससे खून की न्यूनतम उपलब्धता हर वक्त बनी रहेगी। इससे ब्लड की कमी से होने वाली बेमौतों को रुका जा सकता है। अमर उजाला ने 11 जून के अंक में ब्लड स्टोरेज की जरूरत से संबंधित खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन


7 जून को रक्तस्राव से प्रसूता दीपा पांडेय की मौत के बाद लोग सड़कों पर उतरे थे। विधायक हेमेश खर्कवाल ने स्वास्थ्य महानिदेशालय से लेकर शासन तक तत्परता से पैरवी की। चंपावत में ब्लड बैंक की प्रक्रियाओं को पूरा करने में लगने वाले वक्त के मद्देनजर तय किया गया कि तात्कालिक राहत के रूप में जिले में ब्लड स्टोरेज की व्यवस्था की जाए। आनन-फानन में डोईवाला अस्पताल की ब्लड स्टोरेज यूनिट को चंपावत शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया और रविवार को ये ब्लड स्टोरेज यूनिट चंपावत पहुंच गई। स्टेट ब्लड यूनिट के प्रदीप हटवाल इस यूनिट को यहां लाए तथा सोमवार को इस ब्लड यूनिट को शुरू करने के लिए जरूरी कार्रवाई को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी डा.विनोद टोलिया का कहना है कि ब्लड स्टोरेज यूनिट को 14 जून (विश्व रक्तदाता दिवस) से शुरू किया जाएगा। चंपावत में पैथोलॉजिस्ट, लैब तकनीशियन के होने से इसके संचालन में कोई दिक्कत भी नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिथौरागढ़ ब्लड बैंक होगी मदर यूनिट
पिथौरागढ़ ब्लड बैंक प्रभारी डा.नरेंद्र चंद्र शर्मा ने बताया कि ब्लड स्टोरेज यूनिट से तात्कालिक तौर पर चंपावत की जरूरत को पूरा किया जा सकेगा। पिथौरागढ़ ब्लड बैंक ही इस स्टोरेज यूनिट की मदर यूनिट होगी। इस ब्लड बैंक से यहां की जरूरत के हिसाब से खून की आपूर्ति की जाएगी। ब्लड स्टोरेज यूनिट में सभी ब्लड ग्रुप की पांच यूनिट रखी जाएगी। डा.शर्मा ने बताया कि ब्लड स्टोरेज के लिए केंद्रीय टीम की अनुमति की जरूरत नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed