फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Causeway broken throughout the years

सालभर में टूटा कॉजवे

Thu, 23 Jun 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पाटी (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, पाटी (चंपावत)। Updated Thu, 23 Jun 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Causeway broken throughout the years
सालभर में टूटा कॉजवे - फोटो : अमर उजाला

पाटी (चंपावत)। चौमला-वालिक रोड को हॉटमिक्स के सालभर बाद ही कई जगह से डामर उखड़ने लगा है। कई कॉजवे की सरिया तक बाहर निकल आई है। इन टूटे कॉजवे के बीच से सफर जोखिमभरा हो रहा है। ग्रामीणों ने घटिया गुणवत्ता के लिए विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


एशियन विकास बैंक (एडीबी) ने 35.68 करोड रुपये की लागत से 45 किमी लंबी चौमला-वालिक रोड बनाई थी। मगर यह रोड कई जगह बेहद खराब हाल में है। नागरिकों का कहना है कि रोड और कॉजवे के बुरे हाल के चलते इसमें आवाजाही कठिन बनी हुई है। कई जगह तो कॉजवे के ऊपर सीमेंट की जगह सरिया बाहर दिख रही है।
विज्ञापन


कई बार रिपेयर हो चुकी सड़क में पाटी से चार किमी दूर किमाड़ीधार में बने दो कॉजवे की सारी सरिया बाहर निकल आई है। सरिया के नुकीले सिरे कभी भी वाहनों को क्षति पहुंचा सकते हैं, खासकर दोपहिया वाहनों के लिए तो ज्यादा खतरा है। लोहाघाट से हल्द्वानी के लिए मुख्य मार्ग होने पर भी प्रशासन की नजर उस पर नहीं पड़ रही है। सड़क के किनारे नालियों का निर्माण न होने से सारा पानी सड़कों में आ रहा है। स्थानीय लोगों ने शीघ्र कॉजवे की मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाटी (चंपावत)। एडीबी के जूनियर इंजीनियर अमिनाथ गोस्वामी ने बताया कि वालिक से पाटी तक की रिपेयरिंग हो चुकी है। दोनों टूटे  कॉजवे को जल्द सुधारा जाएगा। रिपेयरिंग का कार्य प्रगति पर है। एडीबी के सहायक अभियंता वीके सिन्हा ने बताया कि इस रोड का रखरखाव तीन साल तक करना है। अगले दो साल तक अनुरक्षण कार्य ठेकेदार की ओर से ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed