{"_id":"688660257e36d9ac25010656","slug":"case-registered-against-six-in-case-of-assault-on-district-magistrate-candidate-champawat-news-c-229-1-shld1026-127179-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: जिपं सदस्य प्रत्याशी से मारपीट मामले में छह पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: जिपं सदस्य प्रत्याशी से मारपीट मामले में छह पर मुकदमा दर्ज
Sun, 27 Jul 2025 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 27 Jul 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी कृष्णानंद जोशी के साथ मारपीट मामले में एक अज्ञात समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
कोतवाल बीएस बिष्ट ने बताया कि कृष्णानंद जोशी ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि 26 जुलाई रात नौ बजे वह अपने घर पल्सो को जा रहा था। बनलेख से ललुवापानी रोड पर खड़े मोहित सिंह, अमित सिंह, ग्राम विकास अधिकारी देव सिंह मेहता, मनीष महर, कुमाऊं मंडल गैस गोदाम के कर्मी विनोद कुंवर और वर्तमान सरपंच और अन्य ने उनके साथ मारपी, गालीगलौज की। आरोप लगाया कि मारपीट के बाद उनके गले की सोने की चेन और रुद्राक्ष माला नही मिल रही है।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक अज्ञात समेत छह के खिलाफ बीएनएस की धारा 115 (2), 191 (2) और 352 में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एसआई राजेश मिश्रा को सौंपी गई है। संवाद