फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Case of dowry harassment filed against Barakot Block Congress President

बाराकोट ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष पर दहेज उत्पीडन का मामला दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Case of dowry harassment filed against Barakot Block Congress President
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सहित उनकी पत्नी और बेटे पर उनकी बहू ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए लोहाघाट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने बताया कि बृहस्पतिवार को बाराकोट काकड़ निवासी भूमि देवी ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि उसकी शादी वर्ष 2017 में सूरज सिंह अधिकारी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति सूरज, ससुर बाराकोट ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह अधिकारी, सास हीरा देवी उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने के साथ उसके साथ गाली गलौज, मारपीट करते थे। इससे वह काफी परेशान हो गई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 504, 506, 498 ए और 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना एसआई मंदाकिनी राणा की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed