फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Case filed against woman for spreading false rumors of corona infected patient

कोरोना संक्रमित मरीज मिलने की झूठी अफवाह फैलाने पर महिला के खिलाफ मुकद्मा दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
Case filed against woman for spreading false rumors of corona infected patient
टनकपुर (चंपावत)। कोरोना संक्रमित व्यक्ति के उपचार की मॉकड्रिल की वीडियो फेसबुक पर वायरल कर टनकपुर में एक व्यक्ति के संक्रमित पाए जानेे की झूठी अफवाह फैलाने पर पुलिस ने महिला के खिलाफ आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। फेस आईडी किस महिला की है पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

रविवार को जनता कर्फ्यू के दौरान संयुक्त चिकित्सालय में कोरोना संक्रमित व्यक्ति के मिलने का मॉकड्रिल किया गया था। इस दौरान 108 वाहन से लाए गए मरीज को पहले संयुक्त चिकित्सालय और फिर डॉक्टर की सलाह पर ट्रामा सेंटर में बनाए गए आइसोलेशन र्वाड में आइसोलेट करने की मॉकड्रिक की गई थी।
विज्ञापन

इस मॉकड्रिल की वीडियो को किसी दीपाली जोशी भट्ट नामक महिला ने अपनी फेसबुक आईडी से वायरल कर टनकपुर में कोरोना संक्रमित व्यक्ति के मिलने की झूठी अफवाह प्रसारित कर दी। मामले को एसपी लोकेश्वर सिंह ने गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी महिला दीपाली जोशी भट्ट के खिलाफ आईपीसी की धारा 505 (1) बी एवं 188 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई योगेश दत्त को सौंपी गई है। कोतवाल ने बताया कि झूठी अफवाह फैलाने वाली महिला का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed