{"_id":"65df6adf8c37fdd0ca045ded","slug":"case-filed-against-deceased-forest-worker-for-possessing-a-pistol-tanakpur-news-c-243-1-alm1003-102256-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: तमंचा रखने के जुर्म में मृतक वन कर्मी पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: तमंचा रखने के जुर्म में मृतक वन कर्मी पर मुकदमा
Wed, 28 Feb 2024 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 28 Feb 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बीते दिवस तमंचे से गोली लगने से सेनापानी स्थित वन चौकी कर्मी की मौत के बाद पुलिस ने उस पर तमंचा रखने के जुर्म में आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया है। पुलिस को अभी तक किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
बीते मंगलवार को वन क्षेत्र के कलौनिया वन चौकी में तैनात वन बीट अधिकारी हरीश चंद्र जोशी की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत हो गई थी। मामले को पुलिस आत्महत्या बता रही है। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि मृतक वन बीट अधिकारी पर अवैध हथियार (तमंचा) रखने के जुर्म में 3/25 आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि बनबसा थाने के एएसआई मोहन चंद्र भट्ट को मामले की जांच सौंपी गई है। संवाद