{"_id":"6473833a39b0178a370063f4","slug":"car-overturned-near-kakraligate-six-people-injured-champawat-news-c-8-1-153246-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: ककरालीगेट के पास कार पलटी, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: ककरालीगेट के पास कार पलटी, छह लोग घायल
Sun, 28 May 2023 10:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 28 May 2023 10:07 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन कर लौट रहे श्रद्वालुओं की कार पलटने से एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत छह लोग घायल हो गए। हादसा ककरालीगेट गेट के पास विपरीत दिशा से तेज गति में आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में हुआ।
रुद्रपुर निवासी श्रद्धालु रविवार की सुबह मां पूर्णागिरि के दर्शन कर कार (यूके 06 एएक्स 6526) से लौट रहे थे। ककरालीगेट के पास विपरीत दिशा से आए वाहन को बचाने के प्रयास में उनकी कार पलट गई। घायलों को उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में कार में सवार कृष्णा कॉलोनी रुद्रपुर निवासी रामेश्वर दयाल (34) उनकी पत्नी गीता (35) बेटा कार्तिकेय (4) बेटी मीनाक्षी (14) के अलावा सुनीता (26) पत्नी अजय कुमार और उनकी बेटी निकिता (12) घायल हुए हैं। चिकित्साधिकारी डॉ. मानवेंद्र शुक्ला ने बताया कि इलाज के बाद घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। संवाद