फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Car going to Pithoragarh meets with accident, two youths injured

Champawat News: पिथौरागढ़ जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक चोटिल

Mon, 27 Nov 2023 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 27 Nov 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Car going to Pithoragarh meets with accident, two youths injured
लोहाघाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लीसा डिपो के पास सड़क पर पलटी कार। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लीसा डिपो के पास केरल से पिथौरागढ़ जा रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार केरल और आगरा के दो युवक चोटिल हो गए। प्राथमिक इलाज के बाद एक युवक को रेफर किया गया है।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर केरल से पिथौरागढ़ को जा रही कार लीसा डिपो के पास अचानक अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराकर सड़क पर पलट गई। हादसे में कार में सवार आगरा निवासी नीरज कुमार और केरल निवासी मुकेश कुमार चोटिल हो गए। मौके पर पहुंची बाराकोट पुलिस ने घायलों को 108 आपात वाहन से उप जिला अस्पताल लोहाघाट पहुंचाया।
विज्ञापन

डॉ. बीना मलकानी ने घायलों का प्राथमिक इलाज किया। डॉक्टर ने बताया कि घायल नीरज की उंगुली में गंभीर चोट थी उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। बाराकोट चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद ने बताया कि दोनों घायल खतरे बाहर है। राहत और बचाव कार्य में बाराकोट चौकी के एएसआई नरेश कुमार, हेड कांस्टेबल महंगा राम, प्रकाश सिंह, सुरेंद्र कुमार आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



जौलजीबी में खाई में गिरी कार, दो घायल

पिथौरागढ़। धारचूला-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में धारचूला की ओर जा रही कार (यूके 05 ई 1208) जौलजीबी के पास शाम करीब चार बजे अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। नेपाल पुलिस की सूचना पर कोतवाल संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम, एसएसबी के जवान तथा स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने घायल सुरेश राम और प्रेम राम निवासी जौलाड़ बलुवाकोट को बाहर निकाला। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों घायलों को 108 की मदद से जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed