फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Car fell into ditch, three people of the same family injured

Champawat News: खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के तीन लोग चोटिल

Thu, 30 Jan 2025 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 30 Jan 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Car fell into ditch, three people of the same family injured
लोहाघाट (चंपावत)। चंपावल-लोहाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग में देवराड़ी बैंड के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोग चोटिल हो गए। घायलों का उप जिला अस्पताल में उपचार किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह करीब आठ बजे टनकपुर से पिथौरागढ़ की ओर जा रही फोर्ड कार संख्या यूके 05ए 1845 लोहाघाट से करीब तीन किमी दूर देवराड़ी बैंड के पास अनियंत्रित होकर क्रैश बैरियर को तोड़ते हुए करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दौरान चंपावत से लोहाघाट डयूटी में अपने निजी वाहन से आ रहे रोडवेज के चालक गणेश राम ने अन्य लोगों की मदद से खाई में गिरे लोगों को निकालकर अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया। वाहन दुर्घटना में टकाना पिथौरागढ़ निवासी वाहन स्वामी पूर्व सभासद दिनेश सौन (41), उनकी पत्नी ममता सौन (38) और बेटा नैतिक (15) घायल हो गए। सूचना पर थाना निरीक्षक अशोक के नेतृत्व में पुलिस और दमकल टीम मौके में पहुंच गई। सभी घायलों को उपचार के लिए उपजिला अस्पताल लोहाघाट लाए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सोनाली मंडल ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed